
इलाहाबाद। मां विद्या भारती उत्तरप्रदेश के तत्वाधान में तीन दिवसीय शमुतकर्षा कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के मुख्यातिथ्य में आज समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बच्चों को साहस और कर्तव्यों का पाठ पढ़ाते हुए श्री मोर्या ने कहा कि छात्राएं हमारे देश का भविष्य है। जिनकी संरक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सबकी है।

इन्हें बराबरी का दर्जा और स्थान मिलना चाहिए।जब आज देश के बड़े-बड़े प्रतियोगिता हो या पद हो वहां आज भी महिलाएं ऊंचे स्तर पर शिरकत कर रही हैं। यह हमारी देवी स्वरूप मां हैं।

जिनको आगे लाने के लिए हमारी सरकार पूरा प्रयास करेगी। कार्यक्रम में कार्यक्रम व्यवस्थापक द्वारा उपमुख्यमंत्री को साल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।




