कार्टेल में अपने किरदार को मिल रही प्रशंसा से अभिभूत है प्रणति राय प्रकाश

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश वेब सीरीज कार्टेल में अपने किरदार को मिल रही प्रशंसा से अभिभूत है।
कार्टेल एक एक्शन ड्रामा सीरीज है जो कार्टेल परिवार के कहानी पर आधारित है। प्रणति राय प्रकाश ने सुमि आंग्रे का किरदार निभाया है जो एक गैंग्स्टर परिवार से है। कार्टेल वेब सीरीज में ऋत्विक धनजानी, तनुज विरवानी और सुप्रिया पाठक जैसे कई प्रभावशाली कलाकार है। प्रणति राय प्रकाश का किरदार एक स्वीट लड़की की भूमिका को दर्शाता है जो एक गैंगस्टर फॅमिली से है लेकिन वह खुद एक गैंगस्टर नहीं है।प्रणति राय प्रकाश का किरदार एक प्यारी लड़की है, जिसे डांस करना पसंद है, और उसका स्वभाव इमोशनल है।
प्रणति राय प्रकाश ने कहा, मैं खुश हूँ की मुझे सुमि आंग्रे की भूमिका निभाने का मौका मिला, हां वह भूमिका निभाना मुश्किल था, लेकिन उसके कारण मैं अपने दर्शकों के लिये कुछ नया प्रस्तुत कर पायी। प्रणति राय प्रकाश ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ब्लैकवुड में नजर आएंगी। प्रणति को अब्बास-मस्तान निर्देशित नेटफ्लिक्स वेब फिल्म पेंटहाउस में भी कास्ट किया गया है जिसमें वह अर्जुन रामपाल के साथ नजर आएंगी।




