करंट से महिला की मौत ,परिवार के कई बच्चे बिजली के झटके से बेहोश
प्रयागराज (जारी)। बारा थाना क्षेत्र के चामू सोतापार गांव में कल रात एक 40 वर्षीय महिला बिजली का करंट लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई ।
जिसे रात में ही जसरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां भोर में उसकी मौत हो गई बताया जाता है कि बारा थाने की पुलिस गांव में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात में सीमा देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी अभय राज बिंद बिजली की अर्थिंग बच्चे द्वारा पकड़ लेने के बाद उसे छुड़ाने पहुंची अर्थिंग का तार जमीन से उखाड़ लेने पर उसे करंट ने पकड़ लिया । मां को छटपटाता देखकर उसके तीन चार बच्चे भी उससे आकर लिपट गए और वे भी करंट की चपेट में आ गए । घर के किसी युवक ने खंभे से कटिया निकाली तब जाकर करंट ने सभी लोगों को छोड़ा ।
इस घटना से असरवई गांव में हड़कंप मचा हुआ है ।


