Latest

चतुर्मास व्रत समापन के अवसर पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री नागेश्वर महादेव मंदिर श्री दंडी स्वामी आश्रम अरैल आश्रम में नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है । संस्था के संस्थापक एवं अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के संरक्षक जगतगुरु स्वामी महेशाश्रम ने बताया वर्ष पर्यंत करोना रूपी महामारी से व्यथित सनातन धर्मी समाज के जन मानव के जीवन में वैदिक ऊर्जा का संचार हो और सभी जनमानस का कल्याण हो । इसी के निमित्त श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है । जब मनुष्य को इस प्रकार के विनाशक महामारीओं से मुक्ति मिले इसके लिए शास्त्रों में सत्संग ही उत्तम साधन माना गया है । भगवान शिव ने माता सती को राम कथा सुनाते हुए बताया बिना सत्संग विवेक न होई राम कृपा सुलभ ना हुई । सत्संग के माध्यम से ही ईश्वर का और जीव का भेद एवं भक्ति प्राप्ति का साधन सत्संग से ही प्राप्त किया जा सकता है। यह राम कथा 11 सितंबर से 19 सितंबर तक नित्य सायंकाल 3:00 बजे से 6:00 बजे तक श्री शंकराचार्य स्वामी महेश आश्रम श्री महाराज जी के मुखारविंद से सुनने का अवसर प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button