Latest
नौ लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । खीरी थाना पुलिस ने रविवार को नारी बारी गांव के पास से गांजा की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि मौके से उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस टीम ने युवक की कार और नौ लाख रुपये के कीमत का गांजा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के फूलतारा गांव निवासी दीपक पटेल है। गांजे की तस्करी मामले में सक्रिय दो युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। उक्त गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर एक सूचना पर खीरी पुलिस ने रविवार को तस्कर को गिरफतार किया। उसके कब्जे से 130 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ है।


