Latest

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया

 

हाईकोर्ट प्रशासन के उपेक्षित व्यवहार का पुरजोर विरोध करते अधिवक्तागण

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह व महासचिव प्रभाशंकर मिश्र के संचालन में
बैठक आहूत हुई । सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि हाईकोर्ट में
अधिवक्ताओं के चैम्बर तथा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का शिलान्यास महामहिम राष्ट्रपति
व भारत के मुख्य न्यायमूर्ति के द्वारा किया जाएगा जिसमें केन्द्रीय कानूनमंत्री, उत्तर प्रदेश
के राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगें अधिवक्ता न्यायपालिका की न्यायिक व्यवस्था का एक अभिन्न अंग है और अधिवक्ता चैम्बर का शिलान्यास अधिवक्ताओं की बहुप्रतीक्षित मांग पर ही किया जा रहा है । परन्तु यह दुर्भाग्य है कि हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा आमंत्रित
करने के बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को उक्त होने वाले कार्यक्रम से एकाएक अलग
कर दिया जो निन्दनीय है। इस प्रकार की जो नई परम्परा हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा स्थापित
की जा रही है। वह न्यायपालिका तथा बार एसोसिएशन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है तथा न्यायपालिका इससे कमजोर होगी। चूँकि हाईकोर्ट शिलान्यास समारोह मात्र हाईकोर्ट के न्यायमूर्तिगण व चन्द लोगों के लिए नहीं है बल्कि उसमें अधिवक्ता समाज की भी बराबर की हिस्सेदारी है और बिना
अधिवक्ता के कोई भी समारोह करने की कल्पना करना भी दुर्भाग्यपूर्ण है तथा
न्यायपालिका का यह कृत्य अधिवक्ता समाज को कमजोर करने का कार्य करेगा।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्तागण हाईकोर्ट प्रशासन के इस प्रकार के उपेक्षित व्यवहार का पुरजोर विरोध करते हैं। अनिल पाठक, रजनीकान्त राय, के0के0 मिश्रा, अंजू श्रीवास्तव, (उपाध्यक्षगण), अभिषेक शुक्ला (संयुक्त सचिव प्रशासन), दिलीप कुमार पाण्डेय (संयुक्त सचिव पुस्तकालय), राजेन्द्र कुमार सिंह (संयुक्त सचिव प्रेस), मंजू पाण्डेय (संयुक्त सचिव महिला), दुर्गेश चन्द्र तिवारी
(कोषाध्यक्ष), रामानुज तिवारी, प्रतिभा सिंह, आलोक कुमार मिश्र, रामेश्वर दत्त पाण्डेय,
आशुतोष कुमार त्रिपाठी, रोहित शुक्ला, मनोज कुमार पाण्डेय, अंजनी कुमार त्रिपाठी,
चन्द्रकांत त्रिपाठी, गणेश मणि त्रिपाठी, आमोद त्रिपाठी, हया रिजवी इन्द्र कुमार चौबे, विनय
कुमार तिवारी तथा बीरेन्द्र कुमार मिश्र (कार्यकारिणी सदस्यगण) उपस्थित रहे। हेत त्यवहार का पुरजोर विरोध करते हैं।

Related Articles

Back to top button