Latest

एनएफ अकादमी और साउथ कैंप क्लब सेमीफाइनल में

 

हाजी अब्दुल रशीद स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एनएफ अकादमी ने शेरवानी इंटर कालेज को 1-0 और साउथ कैंप क्लब ने परेड ब्वायज को 3-1 से हराकर हाजी अब्दुल रशीद स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सल्लाहपुर स्थित शेरवानी इंटर कालेज मैदान पर शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में एनएफ अकादमी के मोनिस ने गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई। साहिल चौधरी मैन ऑफ दि मैच रहे। दूसरे मैच में परेड ब्वायज के खिलाड़ी के आत्मघाती गोल से साउथ कैंप में 1-0 की बढ़त मिल गई। 23वें मिटन में परेड ब्वायज के अंकित ने गोल करके अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिलाई। 24वें मिनट में शेरखान के गोल से साउथ कैंप में 2-1 की बढ़त ले ली। अंतिम समय में छलक के गोल से साउथ कैंप ने 3-1 से जीत दर्ज कर ली। अरशद खान मैन ऑफ दि मैच बने। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिलीप प्रजापति ने किया। प्रतियोगिता अध्यक्ष मोहम्मद जैद ने मुख्य अतिथि का खिलाड़ियों से परिचय कराया। पूर्व राष्ट्रीय फुटबालर भानु प्रताप सिंह एवं शहनाज खालिद ने अतिथियों का स्वागत किया। मैच में संजय भट्टाचार्य, संजीव सिंह, सलिल चौधरी निर्णायक रहे। इस मौके पर मोहम्मद कैफी, कमर, सुदीप, राजेंद्र, आशीष, सुनील पांडेय, शाहिद अहमद और हुसैन मौजूद रहे। रविवार को दो मुकाबले खेले जायेंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button