आ रहा है रोमांटिक सॉन्ग वेव म्यूजिक से सोनू बनारसी और प्रिया सिंह का ‘प्यार का परिंदा’

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में गायकी के क्षेत्र एक जोड़ी काफी कमाल कर रही है और वो जोड़ी है सोनू बनारसी और प्रिया सिंह की। सोनू बनारसी अपने गायकी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो रहते हैं। अब वेव म्यूजिक ऑफिसियल भोजपुरी चैनल से एक्ट्रेस का सिंगर सोनू बनारसी का एक नया रोमांटिक वीडियो सांग यूट्यूब पर आने वाला है। इसमें दोनों के बीच की शानदार जुगलबन्दी दर्शकों को सुनने को मिलने वाली है। इस भोजपुरी रोमांटिक वीडियो सॉन्ग के बोल- ‘प्यार का परिंदा’। वेव म्यूजिक चैनल द्वारा निर्मित गाने का पोस्टर अपनेऑफिसियल फेसबुक व इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें लिखा है कि बहुत जल्द आ रहा है सोनू बनारसी का नया रोमांटिक सॉन्ग । सोनू बनारसी और प्रिया सिंह रोमांटिक सैंड सॉन्ग (प्यार का परिंदा) का विडियो सॉन्ग। तो आप लोग इस विडियो को देखे और प्यार आशीर्वाद दे | धन्यवाद। इस रोमांटिक सॉन्ग को लिखा है हरेराम डेंजर,म्यूजिक अमरजीत सोनी ,निर्देशन अभय यादव, मिक्स मास्टरिंग अधिराज स्टूडियो ।


