Latest
माघ मेला में तैनात दीवान की अचानक हृदयाघात से मौत
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला के परेड थाने में तैनात एक दीवान की मंगलवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दारागंज थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के मिश्रपुर निवासी अशोक कुमार मिश्र (53) पुत्र स्वर्गीय परसू वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले में में दीवान के पद पर तैनात था। हालांकि वर्तमान में उसकी तैनाती माघ मेला के परेड थाने में थी। जहां उसकी मंगलवार सुबह अचानक तबियत खराब हुई तो उसे उपचार के लिए मेला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दारागंज थाने की पुलिस शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की और परिवार के सदस्यों को सूचना दे दी है।


