Latest

अज़ान मामले पर भड़के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर संगीता श्रीवास्तव द्वारा नींद में अज़ान की खलल वाली शिकायत पत्र वायरल होने के बाद जनपद में आग की तरह फैल गयी।

वीसी संगीता श्रीवास्तव के पोस्टर पर पोती कालिख

वही अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बुधवार को मानसरोवर के पास वीसी का पोस्टर लेकर नारे बाजी करते हुए पोस्टरों में कालिख लगाकर पोस्टरों में आग लगा कर विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे इरसाद उल्लाह का कहना है कि प्रयागराज की पहचान गंगा जमुनी तहजीब से है और ऐसे में इस तरह का बयान देना और शिकायत करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि यह सोची समझी साजिश के तहत इस तरह की शिकायत की गई है । उसी के नतीजे यह है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज बहादुरगंज मोती पार्क के पास लोगों ने संगीता श्रीवास्तव की पोस्टर को कालिख से पूछ कर आग लगाकर फूंक कर विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के नूरल कुरैशी ने कहा हिंदुस्तान में सभी धर्मों को मौलिक अधिकार है की जब मंदिरों शिवालो से घंटी भजन की आवाज ना बजे मस्जिदों से अजान की आवाज ना गूंजे इन सभी धर्मो को पूरी आजादी है, उन्होंने विश्वविद्यालय वाइस चांसलर का पत्र का विरोध किया और और मुख्यमंत्री से अनुरोध किया ऐसे धर्म विरोधी लोगों को पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

Related Articles

Back to top button