Latest

हमारी सरकार ने महिलाओं का दिया सबसे ज्यादा ध्यान- केसरी देवी पटेल

गरीबों के हित की है भाजपा सरकार- गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मातृ प्रेम गैस एजेंसी कीडगंज के तत्वाधान में प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण का कार्य नेता नगर कीडगंज दुर्गा पूजा पार्क में किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि हमारी सरकार ने अन्य सरकारों की तुलना में सर्वाधिक महिलाओं का ध्यान दिया है उन्होंने इस अवसर पर निशुल्क गरीब कन्या की शादी एवं उनकी शिक्षा को लेकर सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक कहा और जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि मोदी एवं योगी की सरकार गरीबों को कष्ट से मुक्ति दिलाने के लिए हर अपनी योजना को लेकर कार्य कर रही है और और कहा कि सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के आधार पर बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है क्योंकि गरीबों के हित की है भाजपा सरकार । मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर 35 लोगों को निशुल्क कनेक्शन वितरण किया गया। इस अवसर पर पदुम जायसवाल शैलेंद्र द्विवेदी पार्षद किरन जायसवाल लालमणि तिवारी गिरिजेश मिश्रा राजेश केसरवानी शैलू जायसवाल विवेक जायसवाल मनोज मिश्रा मुकेश लारा आयुष अग्रहरि आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button