Latest

डॉ संजय पाण्डेय के आकस्मिक निधन से हर वर्ग में शोक की लहर , वर्चुअल शोक सभा सम्पन्न

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर के जनप्रिय चिकित्सक डॉ संजय पाण्डेय का कोरोना एवम ब्लैक फंगस के संक्रमण से निधन की सूचना मिलते ही प्रयाग के समाज सेवियों , सन्त महात्माओं तथा सामान्य जनो में शोक व्याप्त हो गया। लोगों को बहुत बड़ा आघात लगा कि सामान्य जनो की सर्वथा मदद करने वाला अपना डॉक्टर चला गया। ज्ञातब्य है कि डॉ पांडेय गरीब , बेरोजगार , विद्यार्थियों , तथा सन्त महात्माओं की जाँच आदि निःशुल्क करके सबके प्रिय थे।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु एक वर्चुअल शोक सभा भारतीय सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में परिषद के अध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता एवम राजेन्द्र पालीवाल के संचालन में सम्पन्न हुई। शोक सभा मे श्री देवरहा बाबा मंच न्यास के अध्यक्ष स्वामी राम दास तथा निम्बार्क आश्रम के महन्त स्वामी राधा माधव दास ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आश्रम का एक विशेष शुभचिंतक चला गया किन्तु उनके द्वारा किये गए धार्मिक कार्य उन्हें सदैव जीवित रखेंगे। फूल चन्द्र दुबे ने अपने शौक सन्देश में कहा कि श्री संजय पाण्डेय चिकित्सक के साथ साथ बहुत ही धार्मिक एवम आध्यात्मिक चिंतन के व्यक्ति थे , उनका असामयिक जाना आघात जैसा है। शोक सभा मे स्वामी राम दास , स्वामी राधा माधव दास , फूल चन्द्र दुबे , राजेन्द्र पालीवाल , गुड्डू शास्त्री , राजेन्द्र तिवारी दुकानजी , राकेश मिश्र ,स्याम सूरत पांडेय , श्रवण दुबे , जी पी तिवारी , नागेंद्र सिंह , डॉ बी के सिंह , रवि वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button