बसपा ही बनायेगी पूर्ण बहुमत की सरकार- कल्पना मिश्रा

कांग्रेस, भाजपा और सपा को जनता ने नकारा
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के उत्पीड़न, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है उक्त विचार बहुजन समाज पार्टी की वरिष्ठ प्रबुद्ध महिला नेता कल्पना मिश्र ने प्रबुद्ध महिला विचार संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किया। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिस्र की पत्नी श्रीमती मिश्र ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आगामी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी व बहन मायावती के नेतृत्व में पांचवी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मण्डलो में जिलेवार महिलाओं को लेकर महिला प्रबुद्ध संगोष्ठी लगातार की जा रही है। लगातार महिलाओं में बसपा और बहन मायावती के प्रति बढ़ते रुझान से भाजपा, सपा और कांग्रेस में बेचैनी है। आगे उन्होंने कहा 2007 से 2012 के बसपा और बहन मायावती के सुशासन को प्रदेश की जनता ने देखा है। बसपा शासनकाल में संविधान के अनुरूप कानून का राज रहा है। सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हुआ किन्तु वर्तमान भाजपा शासन में मंहगाई, भ्रष्टाचार ,जुल्म व अत्याचार से प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है। उक्त अवसर पर संजय गोस्वामी की पत्नी ने गणेश की मूर्ति, गदा व त्रिशूल भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रबुध्द विचार संगोष्ठी को नकुल दूबे, संजय गोस्वामी, कपिल मिश्रा, अतुल द्विवेदी, अर्चना त्रिपाठी, रंजना त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी में भारी संख्या महिलाये उपस्थित रही।



