प्रदेश के सबसे प्राचीनतम व्यापार मंडल में जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी जिला महामंत्री अनुप वर्मा नियुक्त


( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने संपूर्ण प्रदेश के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष/महामंत्रियों की जारी की सूची, जिसके अंतर्गत जनपद प्रयागराज से जिलाध्यक्ष श्री सुशांत केसरवानी एवम् जिला महामंत्री श्री अनूप वर्मा को नियुक्त किया गया। उक्त नियुक्ति वरिष्ठ राष्ट्रीय/प्रांतीय व्यापारी नेता राजीवकृष्ण श्रीवास्तव बंटीभैया की प्रबल सस्तुति पर की गई। राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री एवं नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं नवनिर्वाचित वरिष्ठ महामंत्री डाo दिलीप सेठ जी महामंत्री राजेंद्र गुप्ता जी ने संपूर्ण पूर्वांचल क्षेत्र के अध्यक्ष और जिला महामंत्रियों की घोषणा कि। जिसमे की प्रयागराज से युवा व्यापारी नेता सुशांत केसरवानी को जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ व्यापारी नेता अनुप वर्मा को जिला महामंत्री पद से सुशोभित किया है। राष्ट्रीय एवम प्रांतीय नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि संपूर्ण जनपद में व्यापारियों की मूलभूत समस्याओं और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए आम व्यापारियों को ताकत देने का काम करेंगे साथ ही साथ व्यापारियों के हर उत्पीड़न का मुहतोड़ जवाब देंगे और सभी वर्ग के व्यापारियों का सामंजस रखते हुए संपूर्ण कमेटी की सूची राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यालय को अति शीघ्र अनुमोदन हेतु प्रेषित करेंगे जिस पर बोलते हुवे । जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी और जिला महामंत्री अनुप वर्मा ने कहा की व्यापारियो के मसीहा स्व०लाला विशंभर दयाल अग्रवाल स्व. प० श्याम बिहारी मिश्रा जी ने जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अर्से पूर्व व्यापार मंडल बनाया था। उन उद्देशों के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। अध्यक्ष एवं महामंत्री ने कहा की जल्द ही वरिष्ठ और कनिष्ठ व्यापारियों को जोड़ते हुवे जिला में एक बड़ी कार्यकारणी बना कर जल्द ही शपथ ग्रहण का भव्य कार्यक्रम कराया जाएगा। दोनो पदाधिकारी की मनोनयन पर क्षेत्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नेताओं को आभार, आप नए पदाधिकारियों को बधाई दिया बधाई देने वालों में मनीष कुमार गुप्ता, निखिल पांडे, राजेश केसरवानी,मुसाब खान, राजकुमार केसरवानी,नमन ज्योत सिंह, अरशद बालू, विशाल वर्मा, उज्जवल टंडन,अखिलेश मिश्रा, अन्नू केसरवानी, सुभाष सोनी, अंजनी केसरवानी, रवि गुप्ता,अमित केसरवानी, बृजेश चौरसिया,रतन केसरवानी, अशीष केसरवानी,जकी खान सतीश केसरवानी ने बधाई दिया।




