Latest

मिलियन व्यूज के करीब पहुंचा सिंगर शिल्पी राज का जबरदस्त वीडियो सांग “नयकी सौतिन” , अंशिका रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी की विख्यात लोक गायिका शिल्पी राज आजकल अपने शानदार गानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। यूटयूब पर इंडिया के टॉप आर्टिस्ट रैंक में शिल्पी राज ट्रेंड कर चुकी हैं। सिंगर शिल्पी राज का
बहुत ही जबरदस्त गाना “नयकी सौतिन” अंशिका रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। लोग इस गाने को सुनकर देखकर दीवाने हुए जा रहे हैं। वीडियो सांग को अब तक 8 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं और यह गाना तेजी से मिलियन क्लब की तरफ बढ़ रहा है। भोजपुरी के इस लोक गीत को शिल्पी राज ने अपनी विशेष शैली में गाया है। गीत के बोल दिल को टच कर रहे हैं। इसका वीडियो बवाल मचा रहा है। शिल्पी राज ने इसे अपनी विशेष आवाज दी है। वहीं इस गाने को विक्की रौशन ने लिखा है और म्यूजिक दीपक दिलकश ने दिया है। इस लोक गीत की खास बात यह है कि यह एक ऐसा सांग है, जो आपके दिल के तार को छू लेगा। इसका फिल्मांकन कमाल का हुआ है और किसी फिल्मी गाने की तरह लग रहा है।
म्यूजिक कंपनी के ओनर अक्षय सिंह का कहना है कि नयकी सौतिन वास्तव में एक शानदार गाना है। जिसे शिल्पी राज ने बहुत डूबकर और दिल से गाया है। मुझे खुशी है कि भोजपुरिया दर्शक इस सांग को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। मैं अपने सभी फैन्स को धन्यवाद देता हूँ।
आपको बता दें कि कई तरह के जज़्बात और भावनाओं से भरे इस गीत को शिल्पी राज ने बेहद शोख अंदाज में गाया है। कैसे एक लड़की नयकी सौतिन की शिकायत करती है इसे उन्होंने बखूबी पेश किया है।

Related Articles

Back to top button