FEATUREDकुंभमेला समाचारसंत समागम

सुमन कोल सपा मे शामिल,पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनपद के कोराव बिधानसभा क्षेत्र निवासी जिला पंचायत सदस्य सुमन कोल का सपा मे शामिल होने पर आज पार्टी के जार्ज टाउन कार्यालय में स्वागत किया गया। सुमन कोल अपना दल एस सांसद पकौड़ी लाल कोल की बेटी हैं। गत सप्ताह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष लखनऊ में जाकर सपा की सदस्यता ग्रहण किया था। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, संदीप पटेल,श्रीमती अनीता श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष महिला सभा, निशा शुक्ला, राम मिलन यादव, नाटे चौधरी, प्रमिल यादव, मनोज यादव,अनिल यादव, आदि हैं।

Related Articles

Back to top button