Latestइलाहाबाद समाचारकुंभ

किन्नर अखाड़ा कुम्भ में करेगा ‘किन्नर महापुराण’ का लोकार्पण

प्रयागराज । प्रदेश की योगी सरकार कुम्भ के लिए अच्छी तैयारी कर रही है। किन्नर समाज को भी वर्तमान अधिकार देने का कार्य कर रहा है। किन्नर अखाड़ा कुम्भ में प्रवास के दौरान ‘किन्नर महापुराण’ का लोकार्पण करेगा और 06 जनवरी को देवत्व यात्रा (पेशवाई) निकालेगी। इसके अलावा सभी महत्वपूर्ण पर्वों पर दल-बल के साथ अमरत्व स्नान किया जायेगा।


उक्त जानकारी मंगलवार को किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने पत्रकारों को देते हुए बताया कि आगामी 19 नवम्बर को प्रयागराज पहुंचकर बीस नवम्बर को भूमि पूजन होगा। भूमि के लिए बीते सोमवार को मण्डलायुक्त एवं मेलाधिकारी से वार्ता भी हुई, जिसमें सहमति मिली है। उन्होंने बताया कि कुम्भ के दौरान मकर संक्रान्ति 15
जनवरी, पौष पूर्णिमा 21 जनवरी, मौनी अमावस्या 04 फरवरी, बसंत पंचमी 10
फरवरी, माघी पूर्णिमा 19 फरवरी एवं महाशिवरात्रि 04 मार्च को अमृत स्नान
होगा। कहा कि अमृत स्नान सूर्य उगने से पहले और सायं सूर्य ढलने से पहले
होता है।

उन्होंने आगे बताया कि कुम्भ के दौरान रामायण पाठ, भागवत पाठ, विद्या
टीचिंग, आध्यात्मिक वार्ता, सामूहिक चिकित्सा, आत्मा उपचार, किन्नर नृत्य, शिक्षा कार्यशाला आदि की चर्चाएं होंगी। इसके साथ ही किन्नर आर्ट विलेज में चित्र प्रदर्शनी, कविता, कला प्रदर्शन, दृश्य कला, फिल्में, इतिहास, फोटोग्राफी, साहित्य, स्थापना कला, कार्यशाला, नृत्य एवं संगीत, किन्नर सांस्कृतिक कला, शिल्पकारी, किन्नर कलाकारी आदि का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में किन्नर अखाड़े के संत महात्मा प्रयाग पहुंचेंगे और मेला की समाप्ति तक यहीं रहकर कल्पवास भी करेंगे। कहा कि प्रयाग कुंभ के दौरान देश और विदेश से बड़ी संख्या में किन्नर अखाड़े के लोग और श्रद्धालु शामिल होंगे। भी मौजूद रहे। किन्नर
अखाड़े की प्रभारी पीठाधीश्वर पवित्रा ने बताया कि संगमनगरी में ‘किन्नी सर्विसेज प्रा.लि’ के बोतल का पानी प्रयोग किया जायेगा और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे, जो कहीं से नुकसानदायक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button