Latest

महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी का भव्य मुकुट पूजन संपन्न

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी का भव्य मुकुट पूजन आज सायंकाल 7 बजे शाहगंज स्थित राम मंदिर में पूरी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। जिसमें पूरे मंत्रोच्चारण के साथ प्रभु श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न एवं माता सीता जी के मुकुट एवं स्वरूपों की पूरे विधि विधान के साथ आरती एवं पूजन किया गया। पूरा राम मंदिर प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ गूंज उठा । कमेटी की ओर से कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन राजगद्दी संयोजक मोहन जी टंडन वित्त मंत्री सचिन कुमार गुप्ता लीला संयोजक राजेश मल्होत्रा एवं विशाल गुप्ता रवि गुप्ता केशव त्रिपाठी चिंतामणि त्रिपाठी पुजारी बाबा गोपाल दास आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button