Latest

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सफाई अभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सेवा ही सर्मपण अभियान के तहत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक “सेवा ही समर्पण” अपने यशस्वी मोदी जी के 20 वर्ष कार्यकाल के पूर्ण होने पर आज प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री डॉ कृतिका अग्रवाल की अगुवाई में तथा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी के नेतृत्व में महिला मोर्चा प्रयागराज महानगर की सभी बहनों के साथ माँ गंगा नदी स्वच्छता अभियान चलाया और शपथ लिया कि मोदी जी का जो संकल्प है कि देश की नदियाँ स्वच्छ रहें, वहां कोई गंदगी न हो इस अभियान में हम सभी लोग मिलकर सफाई अभियान को आगे लेकर जांएगे, सभी नदियाँ स्वच्छ और सुन्दर रहे इसके लिए हम सभी प्रयास करेगें।
स्वक्षता अभियान कार्यक्रम में महिला मोर्चा भाजपा महामंत्री कीर्तिका अग्रवाल, प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगीता गोस्वामी, क्षेत्रीय मंत्री अर्चना शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा रस्तोगी, चंद्रा अहलूवालिया जिला महामंत्री रीता सिंह, जिला मंत्री रेखा यादव, कल्पना शर्मा, वेणी माधव मण्डल अध्यक्ष स्वारिका भारद्वाज, सिविल लाइंस मण्डल अध्यक्ष कैथवास, मण्डल अध्यक्ष चौक शिखा खन्ना, श्रुति जायसवाल, विपिन तिवारी, जय कुमार मिश्रा, सजल अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button