ब्यूटी पार्लर को टाइम और और शरारती तत्वों से सुरक्षा मिले- डायरेक्टर नीरज जैन

( अनुराग शुक्ला ) ग्वालियर (अनुराग दर्शन समाचार )। राइजिंग स्टे स्टार ब्यूटीपार्लर एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी और टीम के अन्य सदस्यों ने सभी हिन्दू संगठनों से निवेदन किया है कि मध्य प्रदेश मे जावेद हावीब से फ्रेंच आई जी लेकर जो भी ब्यूटी शिअन अपना पार्लर चला रहे है। उन्हें कुछ दिन का टाइम दिया जाये ताकि बो जावेद हावीव को उनकी फ्रेंच आई जी बापस देकर अपना पैसा बापस ले सके। जावेद हावीब द्वारा किये गए कृत्य से पूरा ब्यूटीशिअन समाज सर्मिन्दा है । और लगभग सभी ब्यूटी शिअन उसके द्वारा किये गए इस कृत्य कि निंदा करते है ।जो ब्यूटीशिअन जावेद हवीब कि फ्रेंच आई जी लेकर काम कर रहे है। बो भी इस कृत्य को गलत बता रहे है ।एसोसिएशन के डायरेक्टर अध्यक्ष और अन्य सभी मेंबर ने सभी हिन्दू संघटन से निवेदन किया है कि ऐसा कुछ भी न करें जिससे किसी ब्यूटीशिअन का नुकसान हो क्योंकि विरोध जावेद हबीब का है उसमे इन बिचारे ब्यूटी शिअन का क्या दोष बो तो फ्रेंच आई जी के पैसे देकर अपनी रोजी रोटी चला रहे है। उसके नाम से पार्लर चला रहे ब्यूटी पार्लर बालो को डर है। कि शरारती तत्तबों द्वारा जावेद हबीब के नाम के कारण उनके जान और माल कि और पार्लर मे तोड़फोड़ कि सम्भाबना है । हम ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन कि तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते है। कि ऐसे पार्लर को प्रोटेक्शन दिया जाये। और साथ ही साथ उन पार्लर से जावेद हावीब के पोस्टर और नाम हटाने की अपील कि है । जो भी जावेद हावीव के पोस्टर या नाम या प्रोडक्ट का यूज कर रहे है बो अपने यहाँ से जाबेद हावीब के पोस्टर और नाम और प्रोडक्ट हटा दे।




