विश्व हिंदू परिषद आतंकवाद का पुतला कल दहन करेगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कल बजरंग दल के कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय केसर भवन में एकत्रित होंगे । कश्मीर में 1990 के दशक की तरह चुन-चुन कर हिंदुओं की हत्या की जा रही यह पाकिस्तान द्वारा प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है । धारा 370 एवं 35ए कश्मीर से समाप्त होने कारण एवं अफगानिस्तान में तालिबानी शासन कारण आतंकवादी घटनाओं में एकाएक वृद्धि हुई है। बजरंग दल के कार्यकर्ता कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है ।हमलों के विरोध में बजरंग दल कल 9 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन करेगा । इसी क्रम में प्रयागराज में कार्यकर्ता विहिप कार्यालय से दोपहर 12:00 बजे जुलूस की शक्ल में पत्थर गिरजाघर के पास बने धरना स्थल पर पहुंचेंगे जहां पर आतंकवाद का पुतला दहन किया जाएगा ।इसकी तैयारी के लिए आज प्रांत कार्यालय केसर भवन में बजरंग दल के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई सायं नैनी मेवा लाल बगिया तिराहा, तेलियरगंज, अलोपी बाग, प्रयागराज जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन होगा। आज बैठक में प्रमुख रूप से अमित पाठक, अमरनाथ तिवारी, सुशील राय, आकाश अग्रहरी, अरविंद पांडे, देवदत्त शुक्ला, विष्णु कांत, आयुष, रजनीश, उदय राज, रंजीत, कृष्णा गुप्ता, राघव आदि उपस्थित रहे।



