Latest

जिला पंचायत सदस्यों एवं उनके परिजनों को पुलिसिया उत्पीड़न को लेकर एस एस पी से मिले सपाई

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । जिला पंचायत सदस्य धर्म राज पासी के परिजनों का पुलिसिया उत्पीड़न किए जाने,  सदस्य के छोटे भाई रतन को राह चलते जबरन पुलिस द्वारा उठा कर बंद गाड़ी में लाद कर थाने में बैठाए रखने, जिला पंचायत चुनाव में सपा प्रत्याशी मालती यादव का समर्थन कर रहे तमाम सदस्यों को हल्के की पुलिस द्वारा प्रताड़ित करने, धमकी देने एवं सत्ता दल के प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का दबाव बनाने की शिकायत को लेकर समाजवादीपार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आज देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा ।

यदि उत्पीड़न नहीं रुका तो सड़क पर उतरेंगे सपाई – योगेश

  सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता दल के इशारे पर सपा प्रत्याशी के समर्थन कर रहे तमाम सदस्यों के घर जाकर स्थानीय पुलिस द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है l ज्ञापन में कहा गया है कि थाना कौधियारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरा हार निवासी धर्म राज भारती जिला पंचायत सदस्य हैं l इनके चचा रामजी सरोज को 27 जून की सुबह पुलिस उठा लाई l बाद में यह कहकर छोड़ दिया कि आपको गलती से उठा लाया गया है l वह जब वापस घर पहुंचे ही थे कि यह खबर आई कि उनके भतीजे यानी धर्मराज के भाई रतन भारती को एक बिना नंबर प्लेट वाली चार पहिया वाहन पर सवार अज्ञात लोगों ने रामबाग से उठा कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया है l यह खबर रतन के साथी नीरज भारती ने दिया l  काफी खोज बिन के बाद सुबह पता चला कि रतन भारतीय को थाना औद्यौगिक क्षेत्र में बैठाया गया है l रामजी भारती जब थाने में पहुंचे तो उन्हें टाल मटोल जबाव दिया जा रहा है । जिला पंचायत सदस्य धर्म राज का भाई अभी भी थाने में बैठाया गया है । राम जी सरोज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आप बीती बताई। और भतीजे को पुलिस कस्टडी से छोड़ने की मांग की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि इसी तरह से जिला पंचायत सदस्य गण मूल चंद पासी थाना बहरिया, कौशल यादव, अखिलेश यादव, सुरेंद्र यादव थाना हंडिया, दशरथ सोनकर थाना मेजा, शिव पूजन पटेल, होलागढ़, बृजेश यादव, घूरपुर, सरिता पटेल, चन्द्र प्रकाश थाना पीपली सहित कई अन्य सदस्यों के घर पुलिस जाकर उत्पीडन कर रही है।

 सपा नेताओं ने जिला पंचायत सदस्यों एवं उनके परिजनों के उत्पीडन रोके जाने, मतदान के दिन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने, मतदान तक किसी भी तरह की अवैधानिक करवाई सदस्यों के साथ किए जाने को रोकने की मांग की है ।
सपा नेताओं ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि यदि पुलिसिया उत्पीड़न नहीं रोका गया तो वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

जिसकी जिम्मेदारी पुलिस एवं प्रशासन की होगी । इस मौके पर जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, संदीप पटेल, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, उपाध्यक्ष अनिल यादव, दान बहादुर मधुर, सन्तोष यादव, रामजी सरोज, रक्षा मंत्री यादव आदि नेतागण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button