Latest

1300 ने किया ऑफलाइन आवेदन

जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक की भर्ती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती के लिए 17 अक्तूबर को परीक्षा प्रस्तावित है। हाईकोर्ट के आदेश पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने गुरुवार को स्नातक में 50 प्रतिशत कम अंक वाले अभ्यर्थियों का ऑफलाइन आवेदन लिया गया। इसमें तकरीबन 1300 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया।
विदित हो कि स्नातक में 50 फीसदी से कम अंक वाले अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके थे। इस अभ्यर्थियों ने कोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक वाले अभ्यर्थियों का आवेदन लेने का आदेश दिया। इस पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सात अक्तूबर तक ऑफलाइन आवेदन का अवसर दिया गया। आवेदन पत्रों की जांच के बाद प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button