
इलहाबाद । बेर के विवाद में आज सगे भाई दशरथ सोनकर (55) और राकेश सोनकर (40) की हत्या हो गई।
दो पक्षों के बीच सुबह भी जमकर मारपीट हुई, जिसमें छह लोग जख्मी हुए।
इस घटना में राकेश की भाभी मंजू की हालत गंभीर है।
मांडा थाना क्षेत्र के बघौरा गांव में हत्याकांड से सनसनी फैल गई। आईजी, एसएसपी, समेत कई थाने की फोर्स गांव पहुंची।
बवाल की आशंका पर फोर्स तैनात की गई है। एक आरोपी जीत लाल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार जिया लाल व अन्य की तलाश की जा रही है।




