Latest

बुधवार को एसएसपी अजय कुमार पांडेय समेत 444 लोगों की आई कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव

 

कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत

जिले में लगभग 3300 सक्रिय केस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि उन्हें कोरोना की शिकायत मिली है जिसके कारण उनके शरीर और सिर में तेज़ दर्द और गले में ख़राश होने पर मैंने नियमानुसार कोरोना जाँच कराई। मेरा आर टी पी सी आर टेस्ट पॉज़िटिव आया है। फलतः, मैंने अपने आवास पर ही ख़ुद को आइसोलेट कर लिया है।यद्यपि मुझे किसी भी तरह की कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं है, तथापि नियमानुसार मैं अगले कुछ दिन फ़ील्ड भ्रमण से परहेज़ करूँगा, परन्तु पुलिस प्रशासन से संबंधित सभी मामलों का निकटतम पर्यवेक्षण करता रहूँगा।
गुज़ारिश है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे निकट संपर्क में आए हों वे कृपया अपनी जाँच करा सकते हैं।वही आज बुधवार को एसएसपी अजय कुमार पांडेय समेत 444 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई। बुधवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। अब जिले में लगभग 3300 सक्रिय केस हो गए हैैं।

Related Articles

Back to top button