Latestइलाहाबाद समाचार
आप मे शामिल हुई किन्नर मां भवानी नाथ, इलाहाबाद से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बनीं

प्रयागराज। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर मां भवानी नाथ वाल्मीकि आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं. जिसके बाद आप ने मां भवानी को इलाहाबाद सीट से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है.
भवानी को पार्टी में शामिल करते हुए आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘जिस समाज की हर पार्टी ने उपेक्षा की. हम उनके साथ हैं. मैं इनके कार्यक्रम में भी गया था. यह सरकार तो एक बिल भी लाई थी जिसमें वो किन्नरों को भिखारी की केटेगरी में रखना चाहती थी.
अब इलाहाबाद की लड़ाई जीतेंगे.’वहीं आप से जुड़कर लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने वाली मां भवानी नाथ बाल्मीकि महामंडलेश्वर ने कहा, ‘ मैं किसी को हराने नहीं आयी हूं. मैं जीतने आयी हूं. हमारा मुद्दा बेरोजगारी है. नोटबंदी है. जो वादे किए गए थे वो सब हैं.’

