Latest

ऑर्थोपेडिक विभाग के डाक्टर मुकुल सिंह की दबंगई के खिलाफ काम ठप किया

अस्पताल की स्टाफ नर्सों औऱ वार्ड ब्वाय ने शनिवार सुबह हड़ताल कर नारेबाजी शुरू की

बाहरी लोगों को साथ लाकर मारपीट करने का इल्जाम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के एसआरएन अस्पताल में किसी न किसी वजह से हंगामा होता ही रहता है। कभी जूनियर डाक्टर तो कभी कर्मचारी अलग वजहों से काम ठप कर देते हैं। ताजा मामले में इस अस्पताल की स्टाफ नर्सों औऱ वार्ड ब्वाय ने शनिवार सुबह हड़ताल कर नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने ऑर्थोपेडिक विभाग के डाक्टर मुकुल सिंह की दबंगई के खिलाफ काम ठप किया और परिसर में जुटकर नारे लगाने लगे।
नर्सों और वार्ड ब्वाय समूह का आरोप है कि डा. मुकुल सिंह चार-पांच लोगों के साथ आकर अक्सर अस्पताल परिसर में अपशब्द बोलते और मारपीट करते हैं। कल यानी शुक्रवार रात वार्ड ब्वाय से मारपीट कर दी और विरोध करने पर स्टाफ नर्स से भी बदसलूकी का गंभीर आरोप है। इसके विरोध में आक्रोशित होकर आज सभी स्टाफ नर्स काम बंद कर हड़ताल कर रही हैं। डा. मुकुल सिंह पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। नर्सों के हड़ताल कर देने से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में रोगियों को दिक्कत होने लगी है। जबकि अस्पताल प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं कि ऐसी परिस्थिति में क्या करें। डा. मुकुल सिंह पर यह भी गंभीर आरोप है कि उनका अपना निवास होते हुए भी एसआरएन कैंपस में सरकारी आवास लिए हुए हैं और रात में आकर वार्डों में बदसलूकी करते हैं।

Related Articles

Back to top button