सपा महिला पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर हो FIR-रिचा सिंह
प्रयागराज/इलाहाबादगत। गत 12फरवरी को समाजवादी पार्टी के राष्टरीय अध्यक्ष मान्नीय अखिलेश यादव जी के प्रयागराज आगमन पर योगी सरकार द्वारा लखनऊ से नहीं आने देने के विरोध स्वरुप बालसन चौराहा स्थित गाँधी प्रतिमा के सामने धरना दे रहे सपाइयों पर पुलिसया लाठी चार्ज का मामला अब और गम्भीर हो चला है।

सपा नेताओं,कार्यकर्ताओं ,छात्रों व नौजवानो की पिटाई और गिरफ्तारी को लेकर भारी आक्रोष है। वहीँ आज भी कई सपा नेता अस्पतालों मे अपना इलाज करा रहे हैं। सपा के राष्टरीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा भेजे गए पाँच सदस्यी एक दल आज लखनऊ से नेता प्रतिपक्ष मा०अहमद हसन जी के नेत्रित्व मे विभीन्न असपतालों मे जाकर सपाईयों से मिला।
पार्वती हास्पिटल मे भर्ती प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह से भी मिलकर अहमद हसन सहित अन्य नेताओं ने हाल चाल जाना और पुलिस बर्बरता की कहानी खुद रिचा की ज़बानी सूनी।रिचा ने कहा की बिना महिला पुलिस की मौजूदगी मे प्रयागराज की पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी जी के इशारे पर मुझे टारगेट कर लाठी डण्डो से पीटा।
पुरे घटनाक्रम के दौरान एक भी महिला पुलिस कर्मी नज़र नही आई । यह महिलाओं पर अत्याचार की परिकाष्ठा है।रिचा ने कहा की अब हम खामोश हो कर ज़ुल्म नहीं सहेंगे।जिन पुलिस कर्मीयों ने महिलाओं पर लाठियाँ बरसाई हैं उन्हे हम चिन्हीत कर उन्के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करांएगे।वहीँ महिला अधिकार संगठन,मानवाधिकार आयोग को भी पत्र लिख कर बिना महिला पुलिस के सपा महीला नेताओं पर पुरुष पुलिस कर्मीयों द्वार की गई लाठी चार्ज तथा विडीयो व फोटो फूटेज भेज कर जाँच कर दोषियों को सज़ा दिलाने की गुहार भी लगाई जाएगी। रिचा सिंह से मिलने वालों मे विधान परिषद सदस्य नेता प्रतिपक्ष मा०अहमद हसन, विधायक अतरौलीया, संग्राम यादव,विधान परिषद सदस्य बासूदेव यादव,विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव,विधानपरिषद सदस्य संतोष यादव,विधानपरिषद सदस्य राम सुन्दर दास, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना,प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव, नगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन सहित अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने रिचा सिंह के साथ पुलिसया ज़ुल्म और ज़्यादती पर रोष प्रकट करते हुए पुलिस कर्मीयों को चिन्हित कर दण्डित करने की मांग की।




