Latest

पहाड़ पर प्रयागराज का परचम: स्वर्ग रोहिणी ताल पर लहरा प्रयागराज पैसर्स का झंडा

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज की 11 बेटियों डॉ ऋतु जैन, रागिनी चंदेल, डॉक्टर मीरा, डॉ अनुराधा, डॉक्टर पल्लवी, डॉ व्यंजना पांडेय, डॉक्टर सोनिया तिवारी, सीमा द्विवेदी, प्रिया अग्रवाल, प्रेरणा शरन, नीलू शुक्ला ने हिमालय पर्वत की तरफ अपने पैर बढ़ाकर प्रयाग वासियों को गौरवान्वित किया है । 11 बेटियों की टीम ने 6 दिन के समय में लगभग 12000 फिट की ऊंचाई तय की जिसमें कि 1 दिन में इन्होंने 25 किलोमीटर की ट्रैक 12 घंटों में दलदल और बौछार का सामना करते हुए किया। रागिनी चंदेल ने बताया कुल 65 किलोमीटर की दूरी तय की गई जो कि एक बेहद कठिन था लेकिन हमारे दृढ़ निश्चय ने इस कठिन को आसान कर दिया। पहाड़ पर कठिन परिस्थितियों में रहना एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहना केवल नारी शक्ति को ही दर्शाता है। बहुत ही रोचक यात्रा मे 10 से 15 किलो के बैग लेकर चलना, 4 बजे सुबह ठन्ड़े पानी से ब्रश करना, पठरीलि पहाडी पर सोना एक सपने को सच कर्ने की तरह है। *हर की दून* ” द वैली ऑफ़ गॉड” के नाम से जानी जाती है जिसकी उंचाई 11,700 फिट है।

Related Articles

Back to top button