Latest

खाक चौक व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों ने माघ मेला अधिकारियों से वार्ता की

माधवदास हिटलर बाबा जगतगुरु रामसुभग दास विनैका बाबा सहित कई संत ने की मुलाकात

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज वृंदावन हरिद्वार से खाक चौक व्यवस्था समिति के पदाधिकारी प्रयागराज आए । इसमें मुख्य रूप से जगतगुरु राम सुभग दास जी महाराज विनायका बाबा, महामंडलेश्वर माधव दास उर्फ हिटलर बाबा,महामंडलेश्वर राघव दास त्यागी भक्तमाल सहित दर्जनों साधु-संतों ने संगम पर गंगा का स्नान किया । स्नान के पश्चात सभी लोगों ने मेला कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मंत्रणा की। महामंडलेश्वर हिटलर बाबा द्वारा मेला प्रशासन को कई सुझाव दिए गए । अग्रिम बैठक के लिए सभी बाबाओं से वार्ता हो रही है। मेला अधिकारी से मिलने के पश्चात महामंडलेश्वर माधव दास हिटलर बाबा ने कहा माघ मेला खाक चौक व्यवस्था समिति के तत्वाधान में भूमि आवंटन होगी जिसकी सूचना सभी को दी जाएगी। हिटलर बाबा ने बताया महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा ही भूमि का आवंटन करेंगे और उनकी देखरेख में खाक चौक व्यवस्था समिति का कार्य होगा । जगद्गुरु रामसुभगदास बिनैका बाबा ने बताया इस बार माघ मेला का स्वरूप भव्य और दिव्य होगा और करोना से पूर्ण रूप से मुक्त होगा । महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा द्वारा खाक चौक व्यवस्था समिति का भूमि आवंटन बड़े ही दिव्य और भव्य तरीके से होगा इसके लिए पूर्व में ही मेला कर्मचारी व अधिकारियों से वार्ता हो गई है । बहुत ही जल्द मेला नजदीक आते ही इसके परिणाम भी दिखने लगेंगे।

Related Articles

Back to top button