Latest

प्राचीन पंचदेव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ पंच देव महाराज की पूजा अर्चना की गई

24 घंटे का अखंड रामायण का पाठ के साथ सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर के पुराने क्षेत्र के काल्विन अस्पताल के अंदर स्थित प्राचीन पंचदेव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ पंचदेव महाराज की पूजा अर्चना की गई । और 24 घंटे का अखंड रामायण का पाठ भी बैठाया गया और अखंड रामायण का पाठ 24 घंटा चलेगा। और सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सुषमा श्रीवास्तव (मुख्य अधीक्षक मोतीलाल नेहरू हॉस्पिटल), डॉ श्रेया (हेड ,कालवन वैक्सीन सेंटर ), डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ दीक्षा कनौजिया, देशचरण चौरसिया (प्रधान-कनिष्ठ), ओपी द्विवेदी (पूर्व डिप्टी मेयर प्रयागराज )अमित प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी प्रयागराज), दिनेश यादव( जिला उपाध्यक्ष), तुषार वर्मा (कार्यक्रम संयोजक)! कार्यक्रम का संचालन श्री अर्जुन कनौजिया( मंदिर संस्थापक),श्रीमती अलका देवी (मंदिर कार्यक्रम संयोजक) और राजेश विश्वकर्मा और आनंद पंडित जी द्वारा कराया गया।

Related Articles

Back to top button