चुनाव तक कोई भी प्रत्याशी द्वारा आयोजित भोज पार्टी पर पाबन्दी
बार चुनाव के प्रत्याशियों से हाई कोर्ट व आसपास लगे पोस्टर, बैनर व होर्डिंग जल्द हटाने को कहा
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज एल्डर कमेटी के साथ संभावित कुछ प्रत्याशियों की बैठक में लिया गया है।किसी भी चुनाव प्रचार सामग्री से प्रचार नहीं करेंगे। एल्डर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी के अनुसार कमेटी के अध्यक्ष शशिप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि चुनाव तक कोई भी प्रत्याशी कोई भोज पार्टी आयोजित नहीं करेगा। प्रत्याशी पोस्टर, बैनर या पम्फलेट आदि किसी भी चुनाव प्रचार सामग्री से प्रचार नहीं करेंगे। कोई भी प्रत्याशी कारीडोर में वकीलों को रोककर भी चुनाव प्रचार नहीं करेगा और कोई भी प्रत्याशी या उनका प्रतिनिधि चुनाव तक किसी भी प्रकार का लंच पैकेट वितरित नहीं करेगा। सभी प्रत्याशियों को इन निर्देशों पर अमल करना जरूररी है। इसके साथ ही हाई कोर्ट बार चुनाव के प्रत्याशियों से हाई कोर्ट व आसपास लगे पोस्टर, बैनर व होर्डिंग जल्द हटाने को कहा गया है। बताया कि बैठक में राधाकांत ओझा, एसी तिवारी, अशोक कुमार सिंह, अतुल कुमार पांडेय, विंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार मिश्र, सत्यधीर सिंह जादौन, अनुराधा सुंदरम् आदि उपस्थित रहे।




