Latest
यूपी बोर्ड के इण्टरमीडिएट का अंकपत्र-सह प्रमाण-पत्र आया-बंटेगा अगले हफ्ते से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । यूपी बोर्ड के इण्टरमीडिएट का अंकपत्र- सह प्रमाणपत्र इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय आ गया है जो जिलों में मंगलवार से भेजा जायेगा। संबंधित जिलों के डीआईओएस कार्यालय से यह अंकपत्र – सह प्रमाणपत्र अगले हफ्ते से परीक्षार्थियों को उनके स्कूल से मिलेगा। यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव एसपी द्विवेदी ने बताया कि उनके क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के अंतर्गत प्रयागराज , लखनऊ , कानपुर, चित्रकूट और झांसी मण्डल के 24 जिले आते है। अंकपत्र सह प्रमाण पत्र रूटवाइज कल से जिलों में पहुंचना शुरू हो जायेगा और उसके बाद जिलों के स्कूल से बटना शुरू होगा। उन्होंनेबताया कि पहली बार अंकपत्र सहप्रमाण पत्र हिन्दी और अंग्रेजी में तैयार हुआ है।




