Latest

माण्डा में दुर्गा मंदिर से मूर्ति चोरी, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद,जांच में जुटी पुलिस

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल की मन्दिर से चोरों ने दिनदहाड़े मूर्ति गायब कर दिया,जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस तहरीर के मुताबिक जांच में जुट गई है।

माण्डा थाना क्षेत्र के धराव नारा निवासी निखिलेश श्रीवास्तव पुत्र गिरीश चन्द्र अंजनी अस्पताल के संचालक है। अस्पताल के मुख्य गेट व प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे के बगल माता दुर्गा की मन्दिर है।

उन्होंने थाने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 15 अक्टूबर की दोपहर करीब ढाई बजे एक अज्ञात व्यक्ति मन्दिर परिसर में घुसकर माता दुर्गा का मुकुट गायब कर फरार हो गया। उक्त वारदात अस्पताल मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब हो कि माण्डा क्षेत्र में आए दिन पुलिस अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है,लेकिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

जबकि बीते दिनों बभनी में हुई चोरी के मामले में दो दिनों पूर्व पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा था,इसके बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिससे क्षेत्र की जनता भयभीत है

Related Articles

Back to top button