सत्कार भोजनालय के संचालक राम चंद्र गुप्त के आकस्मिक निधन पर वर्चुअल शोक सभा

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l एकता संस्था एवं आस्था समिति की ओर से नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी ,आकाशवाणी के वरिष्ठ कलाकार, श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई सभा कीडगंज तथा तमाम संस्थाओं के संरक्षक पदों को सुशोभित करने वाले एवं सत्कार भोजनालय के संचालक राम चंद्र गुप्त के आकस्मिक निधन पर वर्चुअल शोक सभा का आयोजन किया गया l शोक सभा में नगर के तमाम रंग संस्थाओं के प्रमुख ,रंग कर्मियों , समाजसेवियों तथा कलाकारों ने गुप्त जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया l नगर के प्रसिद्ध गायक मनोज गुप्ता तथा एकता संस्था के महासचिव जमील अहमद ने बताया कि गुप्तजी विनम्र ,मृदुभाषी होने के साथ-साथ तमाम रंग संस्थाओं एवं कलाकारों की आर्थिक मदद भी किया करते थे ,उनके जाने से रंग संस्थाएं एवं कलाकार अपने को बहुत अकेला महसूस कर रहे हैं l शोक सभा में नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन अनिल कुमार, रतन दीक्षित ,हलवाई धर्मशाला कीडगंज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण, वरिष्ठ रंगकर्मी अजामिल जी ,शैलेश श्रीवास्तव ,अतुल यदुवंशी, श्लेष गौतम ,अभिलाष नारायण, अनिल रंजन भौमिक ,तेजिंदर वार्ष्णेय, के के वार्ष्णेय ,इकबाल अहमद ,वीरेंद्र मिश्र ,कल्पना सहाय, प्रदीप भटनागर ,योगेंद्र मिश्र, अतुल द्विवेदी ,प्रवीण सिंह, डॉ अशोक कुमार शुक्ला सहित अनेकों समाजसेवियों रंग कर्मियों एवं कलाकारों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की l



