महंत धर्मदास की अगुवाई में निरंतर एक माह का रुद्राभिषेक

प्रयागराज के समस्त शिवालयों में होगा रुद्राभिषेक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पुरुषोत्तम मास में प्रयागराज में चल रही अनूठी शिव साधना एक महीने लगातार रुद्राभिषेक चल रहा है । इसी क्रम में आठवे दिन जीरो रोड़ स्थित हाटकेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक सम्पूर्ण हुआ। श्री महंत धर्मदास जी महाराज महंत हनुमानगढ़ी, श्री राम मंदिर निर्माण के प्रथम पक्षकार एवं अध्यक्ष निर्वाणी अनी अखाड़ा जी द्वारा प्रारंभ किया गया । यह कार्यक्रम प्रयागराज के समस्त शिवालयों पर चलेगा । प्रयागराज शास्त्रीय गुरुकुल के आचार्य पंडित अयोध्या प्रसाद शास्त्री जी के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्रह्मणों द्वारा सम्पन्न हुआ। पुरुषोत्तम मास में प्रयाग के सिद्ध एवं प्राचीन शिव मंदिरों में नित्य रुद्राभिषेक किया जाएगा। उपस्थित गोपाल स्वामी,किरीटी कृष्ण,कुंडलम मधुरम, आदि ब्राह्मण, एवम भक्तगढ़ उपस्थित थे।


