Latest
जालसाजी के आरोपी गिरफ्तार
( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। लंबे समय से फरार चल रहे जालसाजी के दो अभियुक्तों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध शिवकुटी थाने में मुकदमा पंजीकृत है।
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ में लगे निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व निरीक्षक धाकेश्वर सिंह ने हमराही सिपाहियों के साथ वर्ष 2018 में शिवकुटी थाने में दर्ज धारा 419/420/467/468/471, 120 बी और आईटी एक्ट की धारा 65/66 मुकदमे के आरोपी अजय कुमार जाटव उर्फ टेढ़ा पुत्र रंगलाल निवासी थाना प्रहलाद पुर जिला साउथ ईस्ट दिल्ली और मानसिंह मीणा पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी नंदोली थाना करौली राजस्थान को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए लोगों को लुभावने ऑफर देकर उनसे रुपए हड़पते थे।



