Latest

किसान आंदोलन को समर्थन हेतु किसान कांग्रेस ने किया बुद्धि, शुद्धि यज्ञ

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । किसान कांग्रेस ने किसान आंदोलन को समर्थन करते हुए सरकार की बुद्धि के शुद्धि के लिए बालसन चौराहे पर गांधी प्रतिमा के समक्ष बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।

पूरे विधि विधान से हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस जनो की अच्छी उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। सभी कांग्रेसजनों ने यज्ञ के बाद किसान एकता जिंदाबाद,सरकार की बुद्धि शुद्ध हो,तीनो काले कानूनों का नाश हो ,एमएसपी की कानूनी मान्यता हो आदि नारे भी लगाए।
उपरोक्त अवसर पर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी,मानवांनन्द चौरसिया, सुरेश चंद्र यादव,जितेन्द्र कुमार राय,अनिल पांडेय, राम किशुन सिंह पटेल,अरुण चौरसिया, विनय दुबे,अमित सिंह परमार , नसीम हाशमी,अतुल तिवारी, कैफ वारसी , गीता भारती,अरुण मिश्र, आदित्य विशाल चौरासिया, राकेश पटेल, शुभम शुक्ल, अभिषेक शुक्ल, शाहनवाज असलम,रइस अहमद, मोहमद सलीम खान,करुणेश मौर्य,अजय सरोज, अजित भारतीय, गोविंद सिंह,परवेज ताहिर,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button