Latest
बारिश से गिरा गरीब का कच्चा मकान , विधायक जी ने दिया मदद का आश्वासन

( विनय मिश्रा )नैनी (अनुराग दर्शन समाचार ) | क्षेत्र के छिवकी गांव अंतर्गत रहने वाले श्रवण तिवारी अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी तथा 3 बच्चों समेत कच्चे मकान में रहते थे परंतु शुक्रवार भोर में हुई वर्षा के कारण मकान अचानक से भरभरा कर गिर गया। जिस वजह से घर के भीतर रखा सारा सामान दबकर नष्ट हो गया तथा गनीमत यह रही कि कोई इंसान मलबे में दबकर दुर्घटना का शिकार नहीं हुआ | हादसे की जानकारी पीड़ित परिवार ने जब क्षेत्रीय विधायक को मोबाइल फोन से अवगत कराया तब क्षेत्र के विधायक उज्जवल रमण सिंह ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और लेखपाल कच्चे मकान का निरीक्षण करने हेतु भेजा जिससे सरकार द्वारा प्रदान होने वाली हर संभव मदद पीड़ित परिवार के लिए उपलब्ध हो सके |




