Latest

यूक्रेन से आए छात्र दीक्षांत श्रीवास्तव से जिलाधिकारी ने किया मुलाकात

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । यूक्रेन से आए छात्र दीक्षांत श्रीवास्तव पुत्र रमेश चंद्र श्रीवास्तव से शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मुलाकात करते हुए कुशलक्षेम जाना। डीएम छात्र के घर उमरपुर धूमनगंज पहुंचे और उसके माता-पिता से भी बातचीत की। प्रयागराज के 59 छात्र-छात्राएं संकटग्रस्त यूक्रेन में फंसे हैं। इनमें से 23 बच्चे अब तक सकुशल घर लौट चुके हैं। बाकी छात्रों की वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतापगढ़ के 13 बच्चे फंसे हैं जिनमें से पांच लौट चुके हैं।

Related Articles

Back to top button