वीकर पब्लिक स्कूल की रसोई में गैस रिसाव से लगी आग बड़ा हादसा होने से टला

( राजेश सोनकर ) प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के कैंट थानांतर्गत वीकर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में लंच के दौरान मिड डे मील योजना के तहत स्कूली बच्चों को परोसे जाना वाला भोजन तैयार करने के दौरान दिन में 11बजे अचानक रसोईघर में गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई चारों तरफ अफरा तफरी मच गई, चारों ओर दहशत का माहौल व्याप्त हो गया लेकिन गनीमत यह रही कि एक बहुत बड़ा हादसा होते होते रह गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंग्लिश मीडियम वीकर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में दिन में करीब 11बजे के आसपास स्कूल के रसोईघर में छात्र छात्राओं के लिए दोपहर में दिये जाने वाले भोजन को बनाते समय गैस सिलेंडर में लगे गैस पाइप से देखते ही देखते गैस का रिसाव होने लगा,और उसमें आग लग गई। स्कूली बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली महिलाएं आग लग गई आग आग लग गई चीखते चिल्लाते हुए रसोईघर से बाहर की ओर भागीं।
आनन फानन पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं को शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ के सहयोग से तुरंत सभी कमरे खाली करवाये गये और उन्हें सुरक्षित स्कूल कैंपस के एक बड़े मैदान में ले जाया गया।
स्कूल की रसोईघरमें लगी आग की सूचना फौरन संबंधित थाना कैंट व फायर बिग्रेड को दी गई।
सूचना मिलते ही इन्सपेक्टर चन्द्रभान सिंह,नाका इंचार्ज अरविंद कुमार साहू मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए बिना देर किए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गयी और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा हादसा टल गया इस कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए् आवागमन को रोक दिया गया था।इधर जब इस बात की खबर अभिवावकों को हुई तो वे बदहवास से स्कूल की ओर भागे हर किसी को अपने बच्चे की चिंता सता रही थी स्कूल के अन्दर जाकर अपने अपने बच्चों को देखने की जिद करने लगे लेकिन उन्हें किसी तरह पुलिस वालों ने समझा बुझाकर यह यकीन दिलाया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है और सभी बच्चे सही सलामत हैं तब जाकर अभिवावकों को तसल्ली हुई।
सूत्रों से ज्ञात हुआ कि स्कूल में आज मिड डे मील योजना का पहला दिन था घरेलू गैस सिलेंडर के बजाए कामर्शियल सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा था जिसे भोजन बनाने वाली संविदाकर्मी महिलाओं को गैस खोलने बन्द करने की विशेष जानकारी नहीं थी और न ही उन्हें किसी प्रकार का कोई प्रशिक्षण ही दिया गया था जिसके चलते उक्त हादसा हुआ जिसमें गूधा गया एक बड़ी परात आटा व सभी रोटियां एवं खाना खाने के कुछ नये बर्तन जल गये।




