Breaking: यूपी की बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या

बागपत। यूपी के कुख्यात माफिया डॉन प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई है. पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी. उसको रविवार झांसी से बागपत लाया गया था. इसी दौरान जेल में उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

मुन्ना बजरंगी का असली नाम प्रेम प्रकाश सिंह है. उसका जन्म 1967 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पूरेदयाल गांव में हुआ था. उसके पिता पारसनाथ सिंह उसे पढ़ा लिखाकर बड़ा आदमी बनाने का सपना संजोए थे. मगर प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी ने उनके अरमानों को कुचल दिया. उसने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी. इसके बाद जुर्म की दुनिया में कदम रख दिया.

मुन्ना को एक दिन पहले ही झांसी जेल से शिफ्ट किया गया था बागपत जेल में । आज रंगदारी के एक मामले में पेशी होनी थी । मुन्ना बजरंगी को स्पेशल सेल में रखा गया था उसके बावजूद उसकी हत्या कर दी जाती है । इससे जेल प्रशासन और जेल अधीक्षक पर प्रश्न चिन्ह लगना लाजमी है । मुन्ना बजरंगी को अपनी हत्या की पहले से ही आशंका थी । मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने यूपी एसटीएफ पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है ।
मुन्ना बजरंगी का असली नाम प्रेम प्रकाश सिंह है । मुन्ना बजरंगी पर तीन दर्जन से अधिक हत्या के मामले दर्ज है ।



