Latest
रेलवे के अंडर-25 क्रिकेट कोचिंग कैंप में प्रथम भी शामिल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के युवा क्रिकेटर प्रथम मिश्र इन दिनों भारतीय रेलवे टीम की अंडर-25 टीम के साथ कोचिंग कैंप कर रहे हैं। यह कैंप 13 अक्टूबर से 11 नवंबर तक विशाखापत्तम में आयोजित किया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय सुबेदारगंज में कार्यरत प्रथम के साथ इस कैंप में उत्तर मध्य रेलवे के दो और क्रिकेटर भी इसमें शामिल हैं जिसमें मुख्यालय के वरुण और झांसी से कार्तिकेय हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच दारागंज निवासी देवेश मिश्र के पुत्र प्रथम दायें हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज होने के साथ बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर भारतीय रेलवे की अंडर-25 क्रिकेट टीम का चयन होगा।



