वोट के लिए ब्राह्मणों को किया जाता है इस्तेमाल- धनंजय स्वरूप ब्रह्मचारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। एक प्रेस वार्ता में धनंजय स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि सिर्फ वोट के लिए ब्राह्मणों का इस्तेमाल होते आ रहा है फिर चाहे जो पार्टी हो ब्राह्मणों का वोट हर पार्टी को चाहिए परंतु वोट लेकर यह लोग ब्राह्मणों को क्या देंगे क्या देने वाले हैं , इस विषय पर कोई प्रकाश नहीं डाल रहा है। इसलिए ब्राह्मण समाज पूरी तरह जाग चुका है अब इन पार्टियों के चिकनी चुपड़ी बातों में नहीं आने वाला है उनको उनका अधिकार चाहिए, अगर आप सबको दे रहे हैं तो ??
ब्राह्मणों के बच्चे अच्छे शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं आज हर कोई ब्राह्मणों का दुश्मन बने बैठा है ।क्यो ,की ब्राह्मण राष्ट्रवादी होता है । इस वजह से वह लोगों के निशाने पर है। लोग गालियां देते हैं, अपमानित करते हैं ,परंतु ऐसे लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है किसी भी सरकार में
अभी फिलहाल सेना ने शास्त्री की डिग्री को अमान्य कर दिया समझ में नहीं आता कि इतना घटिया बर्ताव ब्राह्मण समाज के लिए क्यों किया जाता है। और किसी शुभ कार्य के लिए ब्राह्मण खोजते हैं परंतु सत्ता पाकर ब्राह्मणों का जो अधिकार है वह छिनने लगते हैं ,और यह कार्य अपने आप को राष्ट्रवादी सबका साथ सबका विकास का गुणगान गाने वाली बीजेपी सरकार में ज्यादा कुछ है बस हमारी सरकार से कुछ मांगे हैं इस सरकार से जो कि पहला सेना ने जो शास्त्री की डिग्री को अमान्य किया है उसको वापस लिया जाए । बब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना ब्राह्मण को गाली देने अपमानित करने पर हत्या करने पर कठोर से कठोर दंड का प्रावधान पीड़ित ब्राह्मण को 50,000 सहयोग राशि का प्रावधान भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्य दिवस पर सर्वजनिक अवकाश घोषित करना जो उत्तर प्रदेश सरकार ने बंद कर दिया है और मंदिरों में बैठे पुजारी पुरोहितों को कम से कम ₹5000 प्रति महीना भत्ता और ब्राह्मण परिवार के कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए यह चार मांगे ब्राह्मण समाज मांगता है केंद्र और राज्य सरकार दोनों से इस पर विचार करें सरकार। और ब्राह्मण समाज की मांगे पूरी की जाए।



