Latestइलाहाबाद समाचारदेश

बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो उठाएं SBI के इस मौके का लाभ

नई दिल्ली। बैंक में नौकरी करने की इच्छा करने वालों के लिए एक अच्छा मौका है। अब आप भी बैंक के साथ जुड़कर आप पैसे कमा सकते हैं। एसबीआई ने 8 राज्यों के लिए एक ऑफर निकाला है, जिसके तहत युवा बैंक के लिए काम करके कमाई कर सकते हैं।

इस पद का नाम है बैंक मित्र, जिसके लिए फिक्स्ड सैलरी के साथ इंसेंटिव भी मिलता है। कोई भी आदमी जिसकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा है, वह SBI बैंक मित्र बन सकता है।

बैंक मित्र बनने के लिए ऑनलाइन या नजदीकी ब्रांच में जाकर आवेदन किया जा सकता है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को उत्‍तर प्रदेश, बिहार, दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़, असम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर बैंक मित्र चाहिए।

उत्‍तर प्रदेश में 43 इलाकों, बिहार में 18, महाराष्ट्र में 261, दिल्ली में 120, छत्तीसगढ़ में 24, असम में 64, अरुणाचल प्रदेश में 15 और आंध्र प्रदेश में 16 इलाकों में बैंक मित्र बनाए जाएंगे।

इतनी सैलरी मिलती है

बैंक अपनी सर्विस बढ़ाने के लिए बैंक मित्र यानी बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट नियुक्त करते हैं। बैंक मित्र लोगों की बैंक खाता खोलने, पैसों के लेन-देन में मदद करने के साथ ही माइक्रो इन्श्योरेंस पॉलिसी और म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट भी बेच सकते हैं।

वह दूसरे पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स से जुड़े भुगतान व प्राप्ति का कामकाज भी कर सकते हैं। बैंक मित्रों को 2000 रुपए से लेकर 5000 रुपए की फिक्स्ड सैलरी के साथ ही और हर ट्रांजैक्शन पर कमीशन मिलता है।

वर्ष 2006 में रिजर्व बैंक ने बैंकों को यह अनुमति दे दी कि वे बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट नियुक्त करने के लिए गैर बैंकिंग इंटरमीडियरी का प्रयोग कर सकते हैं।

ये दस्तावेज होने चाहिए

आईडी प्रूफ (कोई भी गवर्नमेंट द्वारा मान्यता प्राप्त)

रेजिडेंशियल प्रूफ (इलेक्ट्रिसिटी बिल, टेलिफोन बिल)

10वीं की मार्कशीट

कैरेक्टर सर्टिफिकेट (पुलिस द्वारा वैरिफाइड)

बैंक अकाउंट डिटेल, पासबुक, कैंसिल्ड चेक

दो पासपोर्ट साइज फोटो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button