पवित्र छड़ी चारधाम यात्रा का पहला चरण आज श्रीबदरीनाथ में पूरी

उत्तराखंड ( अनुराग दर्शन समाचार )। बदरीनाथ मन्दिर के पूरोहितों पुजारियों, बदरी केदार समिति के अधिकारियों ने भगवान बदरीनाथ के चरण में पवित्र छड़ी का स्पर्श कराकर पूजा अर्चना की और पवित्र छड़ी को बदरीनाथ भगवान को समर्पित अंगवस्त्र पहनाया। श्रीमहन्त प्रेमगिरि महाराज ने बताया कि इसी के साथ पौराणिक पवित्र छड़ी यात्रा का प्रथम चरण पूरा हो गया है। श्रीपंचदशनाम जूना अखाडा वाराणसी के अन्तरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहन्त नारायण गिरि ने बताया कि प्रथम चरण में पवित्र छड़ी हरिद्वार मायादेवी मन्दिर से प्रारम्भ होकर लाखामण्डल, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, उत्तरकाशी में प्रसिद्ध काशीविश्वनाथ मंदिर के बाद त्रिजुगीनारायण, तुंगनाथ, ओमकारेश्वर महादेव, ऊखीमठ, अनुसूईया मण्डल, कोटेश्वर महादेव रूद्रप्रयाग,लक्ष्मणकुण्ड, व्यास गुफा, सीतामढ़ी पाण्डुकेशर जोशीमठ सहित कई पौराणिक तीर्थो मठ-मन्दिरों में पूजा अर्चना के बाद बद्रीनाथ पहुंची।जोशीमठ में रात्रि विश्राम के बाद पवित्र छड़ी दूसरे चरण में कल कुमायूॅ मण्डल की यात्रा पर निकलेगी।


