Latest

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बने अरुण तिवारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जमुनापार कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी को पार्टी हाईकामान द्वारा बनाया गया। वहीं पदभार ग्रहण करने से पूर्व जमुनापार जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने अखिल भारतीय वर्किंग कांग्रेस कमेटी (CWC) के स्थायी सदस्य प्रमोद तिवारी के आवास पर पहुँच कर उनका आभार व्यक्त किया और संघठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। अरुण तिवारी के जिलाध्यक्ष बनाये जाने से उत्साहित कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी नारो के साथ प्रमोद तिवारी को माला फूल पहना कर स्वागत किया। वही दूसरी ओर अल्पसंख्यक कांग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अरशद खान ने भी प्रमोद तिवारी को अपनी नियुक्ति पर धन्यावाद दिया। स्वागत करने वालो में: शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, विजय प्रकाश, मुकुंद तिवारी, तलत अज़ीम, सुधाकर तिवारी, हसीब अहमद, गौरव पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, साबिर फरीदी, शकील अहमद, रामछबीले मिश्रा, अंकित पाण्डेय, नारायण दुबे, त्रिपुरारी मिश्रा, महेश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button