Latestइलाहाबाद समाचार

इलाहाबाद सांसद ने शहर सामुदायिक भोजनालय को चला रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला )। आज इलाहाबाद की सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी ने आज कोविड-19 लॉक डाउन के दौरान भाजपा कीडगंज मंडल में कन्हैयालाल विद्या मंदिर, नई बस्ती में स्थापित सामुदायिक भोजनालय चलाने वाले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जहां पर विगत 25 दिनों से निरंतर गरीब जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण की व्यवस्था किया जा रहा है।

प्रोफेसर जोशी ने कहा कि जहां देश करो ना जैसी महामारी से जूझ रहा है वहीं पर भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यह एक सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। प्रोफेसर जोशी ने कहा इसी क्रम में आज भारत में लाखों भाजपा कार्यकर्ता समाज के सहयोग से निरंतर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रोफेसर जोशी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन बनाने में अपना समय दान दिया।

उन्होंने कहा इस संकट के दौरान सामुदायिक भोजनालय स्थापित कर गरीब जरूरतमंदों को भोजन वितरण करना एक सराहनीय कार्य है। प्रोफेसर जोशी ने कहा कि हर व्यक्ति को इस वक्त भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा बताई गई 7 बातों को ध्यान में रखकर सतर्कता बरतनी है। उन्होंने कहा कि कम से कम 1 मीटर की दूरी बनी रहेगी तो करो ना जैसी बीमारियों से लड़कर जीत हासिल होगी सामाजिक दूरी है बहुत जरूरी।

प्रोफेसर जोशी ने कहा की गरीब जरूरतमंदों को निस्वार्थ भाव से सेवा करें उन्होंने सभी लोगों से निवेदन किया कि घर पर रहे घर के बाहर बिल्कुल ना निकले तथा अपने घर में बुजुर्ग लोगों का विशेष ध्यान रखें अपने आसपास सफाई रखें ना खुद सार्वजनिक स्थानों पर थूकें ना दूसरों को थूकने दें अगर कोई ऐसा करता है तो उसको प्यार से समझाएं इससे प्रदूषण फैलता है उन्होंने मंडल अध्यक्ष व उनके सहयोगियों के कार्यों की सराहना की तथा कहा कि जिस किसी को भी किसी बात की परेशानी हो वह तत्काल मेरे कार्यालय में संपर्क करें उसकी पूरी मदद की जाएगी ।

उन्होंने सभी देशवासियों से अपील किया कि वह सभी भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बताई गई सात प्रमुख बातों का विशेष अनुसरण करें। सामाजिक दूरी बना कर रहे कम से कम 1 मीटर का फासला रहे परिवार में बुजुर्ग व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।

सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकें यदि कोई इस प्रकार थूकता है तो उसे प्यार से समझाएं कि ऐसा करने पर संक्रमण फैलता है गरीबों की मदद करें और किसी को किसी प्रकार की परेशानी दिक्कतें हो तो वह सीधा मेरे मोबाइल पर संपर्क करें तथा मेरे कार्यालय में सूचना दें उनकी मदद की जाएगी। घर पर रहे घर से बाहर बिल्कुल ना निकलें और बहुत आवश्यकता हो तो परिवार का एक सदस्य ही बाहर जाए।

इसी प्रकार से हमको रोना जैसी महामारी से लड़ सकते हैं और अपने देश को सुरक्षित रख सकते हैं। सामाजिक दूरी है बहुत जरूरी इस अवसर पर प्रमुख रूप से कीडगंज मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा के साथ आपदा प्रमुख दिलीप केसरवानी पदुम नारायण जायसवाल, श्रीमती आभा द्विवेदी, शैलेन्द्र द्विवेदी, राहुल भारद्वाज, विनोद जायसवाल, राजीव जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, प्रेमचंद गुप्ता, हिमालय सोनकर, रामनाथ दूबे, आशीष तिवारी, बृजेश, मुकेश कसेरा, विपिन शर्मा, क्षमा दूबे, मीनू पाण्डेय, अन्जू शुक्ला राजाराम पांडेय सांसद के जनसंपर्क प्रभारी संत प्रसाद पांडेय अभिषेक शुक्ला उषा रानी विजय बहादुर सिंह सुनील दास मनु कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button