Latest
बसपा जिलाध्यक्ष भंवरा की पत्नी का आकस्मिक निधन, बसपाइयों ने जताया शोक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता व बसपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल भंवरा की पत्नी का अचानक हृदयगत रुक जाने से हुई मौत से जहा भंवरा परिवार शोक में है वही बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आकस्मिक निधन पर दुःखद प्रकट करते हुए श्री भंवरा व उनके परिवार को इस असहय वेदना को सहने की शक्ति प्राप्त हो ऐसी प्रकृति /ईश्वर से प्रार्थना की है। उनके निधन पर मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम, राजू गौतम, गुलाब चमार, संदीप कुशवाहा, अभिषेक गौतम अतुल टीटू, रविन्द्र कुमार गांधी, सन्तोष हेला, हरिश्चन्द्र कुरील, रामबृज गौतम, योगेश्वर कांत सहित वीवीएफ, के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को प्रातः 11 बजे श्रृंगबेरपुर घाट पर किया जाएगा।

