डेंगू हमारे समाज को दीमक की तरह परेशान कर रहा है

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। डेंगू की रोक-थाम के लिए सिविल डिफेंस ,चौक डिवीजन में पोस्ट-9 के पोस्ट वार्डन मनी मेहरा उनकी टीम एवं सभापति मोहन जी टंडन ने पोस्ट-9 के अंतर्गत रविवार को
“डेंगू से बचाव जागरूकता संदेश”
की एक रैली विभिन्न एरिया और गलियो जैसे दरियाबाद , मीरपुर , अतरसुइया , कल्याणी देवी आदि स्थानो में निकाल कर समाज के लोगो को जागरूक कर बचाव का तरीका बताया सभापति मोहन जी टंडन ने फ्रिज के पीछे और कूलरों में काफी दिनों से जमा पानी को लगातार दूसरे-तीसरे दिन साफ करने की सलाह दी। डिविजनल वार्डन सुधीर सक्सेना डिप्टी हेमंत अवस्थी एवम स्टाफ ऑफिसर धर्मेन्द्र निषाद ने भी डेंगू के बचाव के लिए स्वच्छता को मत्वपूर्ण बतलाया है । रैली में पोस्ट-9 के डिविजनल वार्डन सिधीर सक्सेना, सभापति मोहन जी टंडन डिप्टी डिविजनल वार्डन हेमंत अवस्थी, स्टाफ ऑफिसर धर्मेन्द्र निषाद, पोस्ट वार्डन मनी मेहरा,रिजर्व दिलीप धवन , शारद श्रीवास्तव, डिप्टी आशीष टंडन, सेक्टर वार्डन दिवाकर सिंह,गौरव बाजपेई अजीत यादव,सृजन अग्रवाल अनुपम श्रीवास्तव,शुभम तिवारी, अनुपम तिपाठी, नारी शक्ति ।महिमा मेहरोत्रा, रागनी मालवीय दीपिका सिंह आदि वार्डन उपथित थे ।


